फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 फीट के गोवर्धन को देखने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नई मंडी की गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मंदिरों में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट का आयोजन हुआ। नई मंडी की गोशाला में 31 फुट के गोवर्धन बनाए गए। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। गोवर्धन मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शहर की नई मंडी गौशाला में गोवर्धन मेले के आयोजन किया गया। 31 फुट के गोवर्धन की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गोवर्धन की पूजा की। कार्यक्रम में नई मंडी गोशाला समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गोयल, मंत्री हरिशंकर मूंधडा ने अतिथियों का स्वागत किया। गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, भूषणलाल, बृजगोपाल छारिया, सुरेंद्र बंसल, श्याम सुंदर, अशोक गोयल, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, विकास गुप्ता, विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटेल नगर स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर नागों वाले में गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। मंदिर में गोवर्धन महाराज की गाय के गोबर से आकृति बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, मनीष चौधरी, राजीव गर्ग ने गिरिराज महाराज के सम्मुख पूजा अर्चना व आरती की। अध्यक्षता मंदिर के ट्रस्टी नवीन बंसल पूर्व सभासद ने की। मंदिर में प्रसाद वितरण भी हुआ। अमित तिवारी, संजय जिंदल, संजीव सिंघल, अरुण तिवारी, राकेश माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, प्रदीप गर्ग, राजू, सोनू मित्तल आदि का सहयोग रहा।
बचन सिंह कालोनी में जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा के आवास पर सामूहिक रुप से हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। उमादत्त शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, उपेंद्र कौशिक, शरणदीप कौशिक, उमेश कौशिक, प्रवीण शर्मा, साधुराम शर्मा, केके शर्मा, देवीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में भी मंदिरों व घरों में गोवर्धन भगवान की पूजा की गई। श्रीबालाजी धाम पर पंडित घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शिवमंदिर, प्राचीन शिवमंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर व कीर्तन भवन आदि मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें