फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनें : डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अभियोजन व कानून व्यवस्था के संबध में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लंबित मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इनके प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए। पॉक्सो एक्ट के मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने जिला पंचायत सभागार में अदालतों के प्रकरणों से संबंधित अभियोजन, कानून व्यवस्था और अपराधों के नियंत्रण को लेकर मारे गए छापों की समीक्षा की। कृषि विभाग के द्वारा न्यायालय भेजे गए मामलों, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अंतर्गत की कार्रवाई, श्रम विभाग, खनन विभाग की कार्रवाई की स्थिति को देखा। जनपद में महिलाओं व बालिकाओं के साथ हुई घटनाओं की पूरी जानकारी ली। महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद में पॉस्को के मामलों में 90 प्रतिशत मुकदमों का निस्तारण करा दिया गया है।
डीएम ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि गवाहों को मौके पर बुलाने के संबंध में थानाध्यक्ष से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि किसी थाने से सहयोग नहीं मिलता है, तो एसपी क्राइम नोडल अधिकारी से संपर्क कर मुकदमे की पैरवी मजबूती से कराई जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात कुलदीप सिंह सहित सभी संबंधित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सभागार में अभियोजन व कानून व्यवस्था संबधी बैठक मौजूद अधिवक्ता ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें