बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर किसान गोष्ठी में निजी कंपनी और शुगर मिल खतौली के अधिकारियों ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ने में लगने वाले रोग व उनसे बचाव के उपाय बताए।
मेरठ-करनाल हाइवे पर फुगाना फ्लाइओवर के पास स्थित फार्म हाउस में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। कंपनी के अधिकारी संदीप वत्स और शिव कुमार ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोग टॉप बोरर व पोक्का बोइंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इस बीमारी के लक्षण तथा बीमारी से बचाव के लिए दवाइयों के बारे में विस्तार से बताया।
अमित मलिक व चीनी मिल के अधिकारी प्रवेंद्र बालियान ने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारी लाल सडन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सहफसली खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
किसान इंटर कॉलेज खरड के प्रबंधक नरेंद्र मलिक ने भी किसानों सहफसली खेती के लाभ बताए। गोष्ठी में गांव फुगाना, खेड़ा मस्तान, करौदा महाजन, खरड़ व डूंगर मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन अमित मलिक फुगाना ने किया।