फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दवा कारोबारी के घर चोरी करने वाला एक आरोपी पकड़ा

Sun, 13 Jul 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दवा कारोबारी अमित वत्स के घर चोरी की घटना के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके साथी की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने दवा कारोबारी का आधार कार्ड, एक लाख दस हजार रुपये नगद व कुछ जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिका सिटी निवासी दवा कारोबारी अमित वत्स के घर से तीन जुलाई को दिन में ही दो चोरों ने ताले तोड़ कर जेवर, लेपटॉप, सात तोला सोना व एक किलो चांदी के जेवर तथा 2.80 लाख रुपये चोरी कर लिए थे।

चोर सीसीटीवी में दिखाई दिए थे। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनपद बुलंदशहर की अपरकोट कॉलोनी निवासी दानिश को गिरफ्तार कर एक लाख दस हजार रुपये नगद, एक जोड़ी पाजेब व दवा कारोबारी का आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी गाजियाबाद के फरुखनगर निवासी अफजाल के साथ चोरी की थी। पुलिस उसे तलाश रही है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों बंद घरों की घंटी बजाकर देखते है जिस घर में कोई नही मिलता, उसी घर में चोरी कर लेते है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास की जानकारी की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें