फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गौरव का चयन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : होनहार पहलवान गौरव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान का चयन सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। गौरव आगामी दो से दस अक्तूबर तक नार्वे में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

टारगेट ओलंपिक कुश्ती एकेडमी सोरम के पहलवान गौरव बालियान के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि गौरव ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लिया था। ट्रायल में गौरव बालियान ने 79 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में रेलवे के पहलवान प्रीतम और महाराष्ट्र के पहलवान नरसिंह यादव को हराया। इसके बाद चयनकर्ताओं ने गौरव का चयन कर लिया। अब गौरव दो से दस अक्तूबर तक नॉर्वे में होने वाली प्रतियोगिता में देश की ओर से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि गौरव ने हाल ही में रूस में हुई जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। गौरव के चयन पर उनके चाचा कृष्ण खलीफा और जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें