फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कूड़ा कलेक्शन कर्मियों ने शहर में की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो माह का वेतन नहीं मिलने की बात कहते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम देख रही कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। नतीजतन दोनों शिफ्टों में घरों से कूड़ा एकत्र नहीं किया जा सका। पालिका की ओर से वेतन के लिए भुगतान का आश्वासन दिया गया।
फरवरी 2024 में पालिका के साथ एमआईटूसी कंपनी ने शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए 14 माह का अनुबंध किया था। कंपनी 55 वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। मार्च में कंपनी का अनुबंध खत्म होने पर पालिका ने एक माह का विस्तार दिया था ताकि नया ठेका होने तक काम प्रभावित न होने पाये। ऐसे में कंपनी के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नहीं देने पर बृहस्पतिवार को कामबंद हड़ताल कर दी और वाहनों को रोक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पालिका प्रशासन भी हरकत में आया और कर्मचारी हित में कंपनी को भुगतान जारी करने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ओपी दूबे ने बताया कि पालिका की ओर से कंपनी को फरवरी माह से तय भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों का वेतन रुका है। अब पालिका ने भुगतान करने का भरोसा दिया है, भुगतान होने पर कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी मिली है। वेतन देने का दायित्व कंपनी का है। कंपनी को स्वास्थ्य विभाग से भुगतान जारी करने के लिए कहा गया है। मई माह में नई कंपनी द्वारा काम शुरू कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें