फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 125 इलेक्ट्रिक-सीएनजी वाहनों से होगा कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
कंपनी बाग में इलेक्ट्रिक और सीएनजी कूड़ा वाहनों का उद्घाटन करती चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं अन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पालिका ने शहर में 125 इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा और सीएनजी टिपर गारबेज वाहनों को सड़कों पर उतार दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि करीब 5.30 करोड़ रुपये की लागत से इन वाहनों की खरीद की गई।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ फीता काटकर वाहनों का शुभारंभ किया। क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी संकल्प को साकार करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हरित ऊर्जा आधारित स्वच्छता मॉडल अपनाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और नागरिकों को साफ वातावरण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ईओ ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से इन 125 वाहनों की खरीद की गई है।
55 ई-रिक्शा करीब 1.80 करोड़ रुपये और 70 सीएनजी टिपर गारबेज वाहनों की खरीद पर पालिका ने करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, मोहित मलिक, योगेश मित्तल, शौकत अंसारी, मोहम्मद खालिद, अब्दुल सत्तार, देवेश कौशिक, विजय कुमार, चिंटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें