फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट

विज्ञापन
गंगा बैराज पर बढ़ा जलस्तर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ रामराज। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा बैराज में जलस्तर बढ़ने की संभावना के चलते प्रशासन ने खादर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम जानसठ ने राजस्वकर्मियों को हर स्थिति पर निगाह रखने के निर्देश दिए है। खादर क्षेत्र के किसानों से अभी खेतों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। गंगा बैराज पर सोमवार शाम को जल स्तर 219.400 मीटर था, जबकि खतरे का निशन 220 मीटर पर है। जेई पीयूष कुुमार का कहना है कि रात्रि में जलस्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि गंगा में पानी बढ़ने की संभावना है। इस कारण खादर क्षेत्र के गांवों में राजस्व कर्मी निगरानी रख रहे हैं। जलालपुर नीला, कैलापुर जसमोर, देवल, रामराज और पुरकाजी के शेरपुर खादर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। किसानों को खेतों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह से इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं। एसडीएम ने खादर क्षेत्र के लेखपालों को भी बाढ़ की संभावना के चलते खादर में निगरानी के आदेश दिए है। खादर क्षेत्र के गांव हंसावाला के लेखपाल विनोद कुमार को एसडीएम जानसठ ने क्षेत्र की पल पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। सिंचाई विभाग के जेई पीयूष कुमार ने बताया कि फिलहाल गंगा बैराज में 82 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। सोमवार शाम तीन बजे हरिद्वार से गंगा बैराज में एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो देर रात्रि तक यहां पहुंचेगा। इसके बाद गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन के आदेश पर खादर क्षेत्र के लोगों को गंगा किनारे खेतों में जाने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें