फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा हरीतिमा अभियान में समग्र विकास की योजना

Thu, 19 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल का गंगाघाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में गंगा की निर्मल और अविरल प्रवाह के संरक्षण को गंगा तट के एक किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। सामाजिक वानिकी प्रभाग के अंतर्गत गंगा हरीतिमा अभियान की यह योजना क्रियान्वित हुई, तो शुकतीर्थ की कायाकल्प हो जाएगी। गंगा के किनारे बसे जिले के 14 गांव को भी अभियान में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


भागवत की जन्म भूमि शुक्रताल में गंगा के तट को प्रकृति के सौंदर्य से संवारा जाएगा। श्रद्धा और भक्ति की पुण्य धरा पर भागवत भक्तों के लिए गंगा को निर्मल बनाने के साथ अविरल प्रवाह की योजना है। गंगा हरीतिमा अभियान 16 सितंबर 2018 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है।

योजना एवं कृषि वानिकी लखनऊ के निर्देश पर शुक्रताल में गंगा के दोनों किनारों पर एक किलोमीटर तक पौधरोपण किया जाएगा, ताकि मृदाक्षरण रोकने तथा वनस्पति आच्छादन बढ़ाया जा सके। मोरना और जानसठ रेंज के सात-सात गांवों को अभियान में शामिल किया गया है। गंगा की स्वच्छता, साफ सफाई, नदी कटान आदि मुद्दों पर इन ग्रामों में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगा तट पर जैविक खेती अपनाने, नदी प्रदूषण पर रोकथाम, जल संग्रहण एवं संरक्षण और नदी के उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग जैसे विषयों पर जन जागरण की योजना है। जनमानस को पौधरोपण से जोडऩे के लिए एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना प्रस्तावित है, जिसमें 14 ग्रामों के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक पेड़ रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा है। यह पौधे वन, उद्यान विभाग तथा निजी पौधशाला से प्राप्त किए जाएंगे।

गंगा तटीय क्षेत्र को संवारने की इस योजना में सहभागिता करने वाले व्यक्ति को गंगा सेवक के रूप में मान्यता दी जाएगी। अभियान में लघु फिल्मों, गंगा आरती, गीत आदि से चुने गए गांवों में प्रचार प्रसार होने से गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।  

 2.60 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य: सूरज 
मुजफ्फरनगर। सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक सूरज ने बताया कि शुक्रताल में गंगा के तट पर वन भूमि 113 हेक्टेयर तथा कृषि भूमि 100 हेक्टेयर पर 2.60 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। वन विभाग की छह पौधशाला में करीब 8.38 लाख पौधे उपलब्ध है। जिले के स्ूल और कॉलेजों में गंगा हरितिमा अभियान के अंतर्गत चित्रकला, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता प्रारंभ की गई है। 

प्रदूषण नियंत्रण को होगी जन जागृति 
मुजफ्फरनगर। गंगा संरक्षण जागरूकता के लिए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर गंगा में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिले भर में विशेष कार्यक्रम होंगे। 24 मई को शुक्रताल के गंगा दशहरा मेले में नदी के तट पर श्रद्धालुओं को डॉक्यूमेंट्री मूवी, गंगा आरती आदि प्रचार सामग्री से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव, विश्व मित्रता दिवस, विश्व युवा दिवस, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन, शिक्षक दिवस और विश्व ओजोन दिवस पर अभियान की कामयाबी को निर्धारित कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें