फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषार्थ कभी खाली नहीं जाता-ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव बिहारगढ़ स्थित अपना घर के शुभारंभ पर बोलते हुए शुकदेव पीठाधीश्वर शुक्रताल स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि पुरुषार्थ कभी खाली नहीं जाता। यदि हमने जरूरतमंद दीन दुखियों की सेवा नि:स्भाव से की, वह कर्म हमें सुख देना आएगा। इस मौके पर साधु संतों को आयोजित भंडारे का भोजन कराते हुए शॉल ओढ़ाकर नकद दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन

गांव बिहारगढ़ में विद्या भूषण सनमति सागर महाराज की प्रेरणा से पैंतीस कमरों में 100 बेड सहित मूलभूत सुविधाओं युक्त विशाल सुंदर अपना घर के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी ओमानंद महाराज ने शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव और सनमति सागर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि दूसरे का हित करने वालों का भगवान हित करते हैं। दूसरे की राह में दिया जलाने वाले भगवान उनके जीवन को प्रकाशित करते हैं। परहित धर्म ही श्रेष्ट धर्म है। प्रेम और दया के सागर है। हमारे सभी धर्मों के ग्रंथों में प्रेम और दया को प्रभु की प्राप्ति को सरल साधन बताया गया है। मौके पर संस्थापक विनोद गोयल, संरक्षक गोपाल सिंघल, अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, सचिव अमित सिंघल व विनय तायल, महामंत्री अतुल बंसल, प्रबंधक एनके जैन आदि ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए अपने परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। नरेश जैन, प्रधान महकपाल सिंह, आचार्य उतप्रेती, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, भोलाराम पंडित, राजू, हर्षमणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें