फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांधी पॉलिटेक्निक के मामले की होगी जांच, नियुक्त होंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के प्रकरण में प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजीव सिंह को पद से हटाने पर प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने सहमति दी। इसके अलावा पूरे मामले के लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा पश्चिमी क्षेत्र दौराला सुधीश प्रकाश, बैठक में प्रबंध समिति अध्यक्ष कंदर्प स्वरूप, पीठाधीश्वर ओमानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष ने साक्ष्यों और राजीव सिंह के पक्ष को सुना गया।
प्रबंध समिति के उपस्थित सदस्यों ने 27 फरवरी को उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने के निर्णय को सही मानते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अगले कार्यवाहक प्रधानाचार्य की नियुक्ति का अधिकार प्रबंध समिति के अध्यक्ष को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति ने राजीव सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच समिति का गठन भी किया है। यह समिति एक माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट अध्यक्ष, प्रबंध समिति को प्रस्तुत करेगी। इसके अतिरिक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था में नियमित प्रधानाचार्य की नियुक्ति के लिए निदेशालय को अलग से पत्र भेजकर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें