फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस संस्थापक-प्रधानमंत्री पर फेसबुक पर टिप्पणी, रोष व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आरएसएस के संस्थापक व प्रधानमंत्री के बारे में एक युवक ने फेसबुक पर गलत टिप्पणी कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पता चलने पर रोष जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर देने के चार दिन बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के बारे में गलत टिप्पणी की थी। इस बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने इस बारे में पदाधिकारियों व आरएसएस कार्यालय में शिकायत की थी। इससे रोष बन चला था। पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में बातचीत की थी। इसके बाद भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन ने 24 मई को शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सुनील दर्शन ने बताया कि ग्राम शहाबुद्दीनपुर माजरा न्याजूपुरा निवासी मोनू कुमार पुत्र खचेडू सिंह ने यह पोस्ट डाली थी। उसकी फेसबुक पर पहले से भी कुछ गलत पोस्ट देवी देवताओं के बारे में कहीं से आई थी। उन्हें भी मोनू ने शेयर किया हुआ था। पुलिस ने चार दिन बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें