फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशिका शर्मा बनी टॉपर, गद्गद् हुए परिजन और शिक्षक

विज्ञापन
इशिका शर्मा दूधली विद्या मंदिर स्कूल की टॉपर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। सरस्वती प्रतिभा खोज प्रतिभा में दूधली की बिटिया इशिका शर्मा टॉपर बनी। इस कामयाबी पर प्रतिभा के निखार के लिए आगामी तीन साल तक बेटी को छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक चरथावल के दूधली में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा इशिका शर्मा कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने बताया पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर भागवंती विद्या मंदिर में परीक्षा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ, तो दूधली की बिटिया इशिका का नाम सर्वोच्च अंकों के साथ पहले स्थान पर आया। इस प्रतियोगिता में 18 जिलों के 155 स्कूलों ने हिस्सा लिया था। शिक्षकों ने स्कूल प्रांगण में टॉपर छात्रा को सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। इस मौके पर परिजन और स्कूल प्रबंधक गद्गद है। माता रंजीता शर्मा गृहिणी और पिता राजेंद्र शर्मा प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर में शिक्षक है। आचार्य अजय कुमार ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें