फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के बैंक खाते में जमा कराए धोखाधड़ी के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के बैंक खाते में जमा कराए धोखाधड़ी के रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक ने दो चचेरे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने युवक के बैंक खाते में फर्जीवाड़ा कर लोगों के बैंक खातों से उड़ाए गए रुपये जमा कराकर निकाले थे, जिसकी जानकारी मिलने पर जम्मू पुलिस ने युवक का बैंक खाता सीज करा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी शारिक ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला निवासी सलमान ने प्लॉट खरीदने के बहाने से उसका बैंक खाता नंबर लिया था। आरोप है कि सलमान ने अपने चचेरे भाई बुढ़ाना निवासी नासिर के साथ मिलकर शारिक के बैंक खाते में लाखों रुपये का लेनदेन किया। पीड़ित के अनुसार, इसके कुछ दिन बाद उसका बैंक खाता सीज कर दिया गया। इसकी जानकारी लेने पर बैंक मैनेजर ने उसे बताया कि जम्मू पुलिस के कहने पर बैंक खाता सीज किया गया है। उक्त बैंक खाते में जम्मू के लोगों से धोखाधड़ी कर हड़पे गए लाखों रुपये जमा कराकर निकाले गए थे। कुछ दिन पूर्व पुलिस द्वारा सलमान व नासिर को एटीएम फ्रॉड के मामले में जेल भेजा गया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें