तीनों युवकों ने नहीं लगाए थे हेलमेट
मोरना मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों युवक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक बेहद तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे, जिससे वे स्पीड ब्रेकर पर बाइक नहीं संभाल सके। वहीं, तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था, जिनके सिर सड़क से टकराने के चलते तीनों युवक गंभीर घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई। यदि युवकों ने हेलमेट लगाए होते तो संभवत: मारे गए युवक अपने परिजनों के ही साथ मौजूद होते।
सड़क हादसे में पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
वहीं पुरकाजी में रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की बहादराबाद कोतवाली के गांव दौलतपुर निवासी 26 वर्षीय शंकर बुधवार को अपनी मां राजबाला के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम को अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन के ओवरटेक करने पर उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें मां-बेटा दोनों गंभीर घायल हो गए।
जिन्हें 100 डायल पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते शंकर को मेरठ रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/