फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी में दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला जनकपुरी में शनिवार देर रात ठेले पर चाऊमीन खाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते मोहल्ले में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में शनिवार देर रात एक ठेले पर दो युवक चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसमें विवाद बढ़ने पर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे व धारदार हथियार भी चलने से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजपाल, सूरज पाल, शशिबाला और रजत को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा करते हुए देर रात तक खड़े होने वाले ठेलों व क्षेत्र में कुछ लोगों के नशे की हालत में घूमने पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में टकराव की आशंका में मौके पर फोर्स तैनात की गई है। देर रात तक मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें