रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कई ट्रेनें रद्द, यात्री हो रहे हलकान
मुजफ्फरनगर। देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर सोमवार को दिन में चार घंटे का ब्लॉक रहा। इस कारण कई ट्रेन रद्द रहीं। कई के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए। नौचंदी और बांद्रा एक्सप्रेस मेरठ से संचालित हो रही है। छह मार्च तक यही स्थिति रहेगी। ट्रेनें नहीं मिलने के कारण यात्री हलकान रहे।
सोमवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया। दिन में 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक चार घंटे का ब्लॉक रहा। अंबाला पैैसेंजर, ऋषिकेेश पैसेंजर, अंबाला इंटरसिटी, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस और पैसेंजर आदि ट्रेनें रद्द रहीं । जालंधर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी रही। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। जिस कारण यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ रहा है। बसों में यात्रियों की भीड़ चल रही है।
स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि देवबंद- मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम हो रहा है। छह मार्च तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।