फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, हरियाणा से जा रहे थे हरिद्वार, रास्ते में डिवाइडर से टकराई कार

Tue, 12 Apr 2022 01:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Muzaffarnagar Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट में 39 फीसदी उछाल: निवेशकों की पहली पसंद बन रहा मेरठ की ये खास जगह, 12 महीने में हुए 65134 बैनामे
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा निवासी मनीष पुत्र रणधीर, रविंद्र पुत्र विजेंदर, साहिल पुत्र सुखबीर, प्रिंस चौहान पुत्र सत्य प्रकाश की हादसे में मौत हुई है। रोहित पुत्र मुकेश व प्रिंस पुत्र राज सिंह हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया सभी युवक गुरुग्राम के मौला हेड़ा पालम विहार के रहने वाले हैं और ये सभी सफारी कार संख्या-एचआर 26 सीजे 8378 में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वहलना चौक के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। हादसे के बारे में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें