फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीआईआईआईटी का शिलान्यास 226.52 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
मेरठ रोड ​पर आयोजित कार्यक्रम में सीआईआईआईटी संस्थान का ​शिलान्यस करते कौशल विकास राज्यमंत्री क - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेंटर ऑफ इन्वेंशन इनोवेशन इनक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को एडवांस ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा। संस्थान का निर्माण कार्य अगले फरवरी 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया गया है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर हवन पूजन के साथ शिलान्यास में राज्यमंत्री के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा शामिल हुए। शारदेन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने कहा कि कार्य टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से 226.52 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा। यह संस्थान न केवल प्रशिक्षण देगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश और देश के विकास में योगदान का अवसर भी देगा। अत्याधुनिक कॉलेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का नया द्वार खोलेगा। सरकार का लक्ष्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से युवाओं को तकनीकी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव डाॅ. हरिओम, यतेंद्र कुमार, रजनीकांत उपाध्याय, आईआईए के चेयरमैन अमित जैन, पूर्व चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्र शर्मा, राजेश जैन, विश्वरतन, राकेश बिंदल, संजय मित्तल, अंकित गोयल, विपुल भट्नागर मौजूद रहे। संचालन नोडल अधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें