फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने गनर लौटाया

Wed, 15 Jan 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खानूपुर के ग्रामीणों के साथ मंसूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सुरक्षा के लिए दिए गए गनर को भी अपने आवास से वापस लौटा दिया। गनर ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा दी है। अब पूर्व मंत्री के पास कोई पुलिस सुरक्षा नहीं रह गई है।
विज्ञापन

खानूपुर गांव के ग्रामीणों और मंसूरपुर डिस्टिलरी प्रशासन के बीच जमीन को लेकर विवाद है। यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। पूर्व मंत्री ने रविवार को मंसूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उनके आवास से गारद, एस्कॉर्ट और चार गनर वापस बुला लिए गए। सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से रविवार रात को ही उन्हें गनर दिया गया था, लेकिन पूर्व मंत्री के आवास पर गार्ड रूम बंद कर दिया गया। यहां पहुंचे गनर को वापस जाने के लिए कहा गया। गनर ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद गनर को भी वापस बुला लिया गया है। पूर्व मंत्री सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए निकल गए हैं। अब जिले से उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है।
इनसेट
मुख्यमंत्री को यह भेजा गया था पत्र
मुजफ्फरनगर। सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद सोमवार को पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि मुजफ्फरनगर पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले उठाने के कारण उनकी सुरक्षा वापस ली गई है। लोकसभा चुनाव में उनके ऊपर हमला हुआ था। यदि दोबारा हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें