फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी के माता-पिता का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी के माता-पिता का कोरोना से निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी के माता-पिता का कोरोना संक्रमण के कारण एक ही दिन में निधन हो गया। मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ दोनों का दिल्ली में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले की राजनीति से लंबे समय तक जुड़ी रही पूर्व सांसद और यूपी सरकार में कई विभागों की कैबिनेट मंत्री रही अनुराधा चौधरी के पिता ब्रिगेडियर आत्मा राम सिंह व माता सरला देवी का सोमवार को एक साथ निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 93 वर्षीय आत्मा राम सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। सोमवार सुबह चार बजे दिल्ली में उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार शोक में डूबा गया। उनकी पत्नी 88 वर्षीय सरला देवी इस सदमे को नहीं सह पाई और शाम करीब पांच बजे उनका भी निधन हो गया। ब्रिगेडियर आत्मा राम सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1928 को लाडोसराय दिल्ली में सैनिक परिवार में हुआ था। उन्होंने 1950 में सेना की कुमाऊं बटालियन में ज्वाइनिंग की थी। उनकी पुत्री किरण चौधरी हरियाणा में राजनीति में सक्रिय हैं और सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं, जबकि अनुराधा चौधरी यूपी में बड़ी राजनेता के रूप में पहचानी जाती हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावी जाट नेता के रूप में सक्रिय रहीं। रालोद से राजनीति शुरू करने वाली अनुराधा चौधरी सपा की राष्ट्रीय महासचिव भी रहीं और 2015 में भाजपा में शामिल हो गई थी। उनके माता-पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर बाद दिल्ली छावनी में बरार स्क्वेयर श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें