फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के पूर्व प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी का निधन

विज्ञापन
आदिल सिद्दीकी (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दारुल उलूम के पूर्व प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी का निधन
विज्ञापन

देवबंद। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के पूर्व प्रवक्ता व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में असिस्टेंट इंफॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे चुके आदिल सिद्दीकी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। दारुल उलूम सहित उलमा व बुद्धजीवी वर्ग ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन

अब्दुलहक निवासी आदिल सिद्दीकी का जन्म 6 मार्च 1930 को दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मोहम्मद मुशफ्फ़ा के घर हुआ था। उन्होंने एम.ए., मुंशी (प्रयागराज) और सी.टी. तक शिक्षा हासिल की। शुरू में एक क्लर्क और अध्यापक के रूप में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, स्योहारा (बिजनौर) और देवबंद में उन्होंने अपनी सेवांए दी। इसके बाद उनकी नियुक्ति प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) में कैलीग्राफी के पद पर हुई। बाद में वह असिस्टेंट इन्फॉर्मेशन ऑफिसर बने। रिटायरमेंट के बाद वह दारुल उलूम के अकाउंट विभाग के अध्यक्ष थे। उनके पास संस्था का प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी रही। ऑल इंडिया रेडियो के ख़ास प्रोग्राम उर्दू सर्विस, उर्दू मजलिस और उर्दू न्यूज के अलग-अलग कार्यक्रमों में भी उन्होंने लंबे समय तक प्रस्तोता के रूप में प्रतिभाग किया। शुक्रवार की देर शाम उन्हें सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके निधन पर दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मौलाना नदीमुल वाजदी, पूर्व विधायक माविया अली, मुस्लिफ फंड के महाप्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अनवर उस्मानी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें