फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियावाकी तकनीकि से बना पांच हजार पौधों का वन

विज्ञापन
विज्ञापन
मियावाकी तकनीक से बना पांच हजार पौधों का वन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मियावाकी तकनीकि से औद्योगिक क्षेत्र में पांच हजार पेड़ों का वन तैयार हो गया है। इस वन में सहयोग करने वाले उद्यमियों को सीडीओ आलोक यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में लगातार तीसरे वर्ष मियावाकी तकनीकी द्वारा हो रहे वनरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ आलोक कुमार यादव का कुश पुरी व अन्य उद्यमियों ने स्वागत किया। परिवर्तन के संस्थापक अध्यक्ष कुश पुरी ने बताया कि मियावाकी तकनीकी द्वारा यह वनरोपण कार्यक्रम अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है। पिछले दो वर्षों में लगभग 5000 पेड़ों का रोपण किया गया एवं आज इस वर्ष के लगभग 3000 पेड़ों का रोपण पूरा किया गया है। लगभग 85 से 90 प्रतिशत पौधे इस तकनीकी के द्वारा पेड़ों का आकार ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश पुरी ने कार्यदाई संस्था विजय फाउंडेशन को इस कार्य को अच्छे से निर्वहन करने के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। सीडीओ आलोक कुमार यादव ने कहा कि इस कार्य में सहयोग देने के लिए औद्योगिक इकाइयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली इकाइयों में सिद्धबली पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड, गर्ग डुप्लेक्स एंड पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, शक्ति क्राफ्ट एंड टिशूज, पारिजात पेपर मिल्स लिमिटेड, सुयश पेपर मिल्स लिमिटेड, मीनू पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णाचल पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड, पुरी इंडस्ट्रीज, गैलेक्सी पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड, केके डुप्लेक्स एंड पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालया एडवरटाइजिंग, नितिन चौधरी अध्यक्ष विजय फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें