फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को कालेज में घुसने को प्रत्याशी व एजेंटों में आपाधापी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना केंद्र में घुसने के लिए आपाधापी मची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ में स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर कॉलेज में मोरना विकास खंड क्षेत्र के गांवों की मतगणना को लेकर कॉलेज के गेट पर प्रत्याशी व एजेंट की भीड़ एकत्र हो गई और अंदर जाने को लेकर आपाधापी मच गई। पुलिस ने सख्ती करते हुए उन्हें हड़काया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय चुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशी व एजेंट की रविवार सुबह से ही कालेज के गेट पर पहुंच गए और अंदर जाने को लेकर आपाधापी मच गई। प्रभारी निरीक्षक भोपा दीपक चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष ककरौली मुकेश सोलंकी ने सख्ती करते हुए प्रत्याशी व एजेंट की लाइन लगाते हुए एक एक को अंदर भेजा। मोबाइल सभी के बाहर रखवाए गए। निर्वाचन अधिकारी डा. वीरेश सिंह के निर्देशन में 26 टेबल पर एक घंटा लेट नौ बजे मतगणना शुरू हो हुई। धीमी गति से हो रही मतगणना को लेकर प्रत्याशी व एजेंट ने हंगामा किया। सीडीओ आलोक यादव व एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट डीएफओ सूरज व बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें