फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का बुखार से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का बुखार से निधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। रविवार सुबह बुखार के चलते जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व भाकियू कार्यकर्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों में दहशत बनी है।
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी पूर्व प्रधान सुंदर पाल भारतीय किसान यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 39 से चुनाव लड़ा था। उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था। जिला मुख्यालय पर परिजन उनका उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह अचानक हालत ज्यादा बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भाकियू के योगेश शर्मा, विकास चौधरी, मिंटू राठी, उदयवीर सिंह, प्रवीण कुमार ने गहरा दुख प्रकट किया है। इससे पहले भी क्षेत्र में 14 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें