फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलें

विज्ञापन
मुजफ्फनगर के सरकुलर रोड स्थित खादी आश्रम पर गांधी जंयती मनाते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गांधी-शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी याद किया। दोनो महान नेताओं के विचारों को अपनाकर ही भाईचारा कायम रखने की बात कही।
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि आज के समय में जिस तरह का व्यवहार सरकारों द्वारा आमजन के साथ किया जा रहा है उसमें गांधी और शास्त्री के विचार ओर ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। मौके पर सुधीर भारतीय, विदित मलिक, विकास कादियान, शक्ति मलिक, विनम्र बालियान, ओमकार मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में गांधी और शास्त्री को याद किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, मिथलेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, विनयपाल, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान के शहीद स्मारक पर वाल्मीकि क्रांति दल ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर, मनोज सौदाई एडवोकेट, गोपाल सुधाकर, सोनू सरवट, नरेश नंदन वाल्मीकि, गोतम राम मौजूद रहे। आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति ने भी दोनो महान नेताओं को याद किया। कार्यक्रम में यूसी वर्मा, आरके गोयल, अरविंद सिंघल, केके शर्मा, बीबी गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन

गांधी आश्रम में बापू को याद किया
मुजफ्फरनगर। गांधी आश्रम खादी भंडार में गांधी और शास्त्री को याद किया गया। यहां दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में होतीलाल शर्मा, एससी कुलश्रेष्ठ, राकेश छोकर, डॉ सविता डबराल, जेपी तिवारी ने विचार रखे। सभी ने विश्व शांति और सद्भाव का संकल्प लिया।

मुजफ्फनगर के कोर्ट रोड स्थित खादी आश्रम पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शस्त्री जंयती मनाते कर्मच- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फनगर के कोर्ट रोड स्थित खादी आश्रम में चरखा चलाते कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें