फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोल्डन टैंपल सहित पांच ट्रेन पहुंची लेट, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को सर्दी के मौसम में लंबी दूरी वाली पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने के कारण महिलाएं व बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन


जालंधर से दिल्ली जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन पचास मिनट, इंदौर से अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन एक घंटा, ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटा व गुजरात के ओखा शहर से देहरादून जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस डेढ़ लेट रही। सर्दी के मौसम में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के लेट रहने के कारण कई यात्री वापस लौट गए। जूता व्यापारी खालापार निवासी अमन ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से सुबह इंदौर एक्सप्रेस से सहारनपुर जाना था लेकिन ट्रेन डेढ़ घंटा लेट थी। उन्हें यह जानकारी रेलवे स्टेशन पर आकर मिली। वह अब अन्य वाहन से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें