मुजफ्फरनगर। गांव कसेरवा निवासी अधिवक्ता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर अधिवक्ता की व्हाट्सएप आईडी हैक कर अश्लील चेटिंग की गई। अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी अधिवक्ता यूनुस चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि वह कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। अधिवक्ता के अनुसार कुछ दिन से उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर कॉल कर पांच लाख की रंगदारी की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर आरोपी द्वारा अधिवक्ता व उनके परिवार की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित के अनुसार कुछ समय से आरोपी द्वारा अधिवक्ता के व्हाट्सअप को हैक कर उन्हीं की आईडी से अश्लील चेटिंग की जा रही है। अधिवक्ता ने आरोपी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।