फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधीक्षक की मां समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल अधीक्षक की मां समेत पांच की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के संक्रमण से जेल अधीक्षक की मां समेत पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। रविवार को 87 नए केस मिले हैं। जनपद में मौत का आंकड़ा 65 हो गया है, जबकि एक्टिव केस 4010 हो गए हैं।
जेल अधीक्षक एके सक्सेना की 78 वर्षीया मां कई दिनों से कोरोना पीड़ित थी। उन्हें यहां से दिल्ली रेफर किया गया था। रविवार शाम दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना के कारण पांच और मौत हुई है। कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती शहर के जनकपुरी निवासी 47 साल की महिला की रात में मौत हो गई। तावली के ग्रामीण, साकेत की 87 साल की महिला और शहर की 52 साल की महिला की भी मेरठ में मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को 87 नए मरीज मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल के 23 बंदी और संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सिविल लाइन में तीन, एटूजेड में तीन, रामपुरी में दो, अग्रसेन विहार में दो, रामपुरी गेट में दो, सीएमओ आफिस में एक कर्मचारी, अबूपुरा में तीन, पटेलनगर में दो, साउथ सिविल लाइन में दो , कुंदनपुरा में दो, खतौली कोतवाली में एक, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दो मरीज है। इनके अलावा भी अनेक स्थानों पर मरीज मिले है। 87 ही मरीज रविवार को ठीक हुए। अब तक 2768 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि टोटल केस 4010 हो गए है, जिनमें से एक्टिव केस 1184 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिनों में पिता के बाद मां का भी निधन
मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक एके सक्सेना को कोरोना ने ताउम्र का गम दे दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर पहले पिता और अब मां की मौत से जेल अधीक्षक के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। जेल अधीक्षक भी कोरोना संक्रमित हैं, जो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। करीब बीस दिन पहले अचानक जेल अधीक्षक के साथ ही उनके 80 वर्षीय पिता और मां तीनों कोरोना संक्रमित मिले थे। पांच सितंबर को उनके पिता की कोविड अस्पताल में मौत हो गई थी। मां की भी हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के आकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम साढ़े पांच बजे उनका भी निधन हो गया। जेल अधीक्षक भी मैक्स अस्पताल में भर्ती है। उनके माता पिता जिला फर्रुखाबाद के कसबा कायमगंज के निवासी थे। वर्तमान में माता पिता यहां जेल अधीक्षक के साथ ही रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें