फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिला छेड़छाड़ का आरोपी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिला छेड़छाड़ का आरोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड निवासी छेड़छाड़ का आरोपी मेडिकल के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से शहर कोतवाली में हड़कंप मच गया। रविवार को हवालात व थाना कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी युवक को शनिवार दोपहर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया था, जिसके बाद उसे थाने की हवालात में लाकर बंद कर दिया गया। शाम के समय चालान करने से पूर्व जब युवक को नियमानुसार मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, तो वहां युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। एक तरफ जहां युवक को हिरासत में लेकर आने वाले व मेडिकल कराने ले जाने वाले पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर थाने के मुंशी व अन्य स्टाफ भी सहमा रहा। रविवार को एहतियातन थाने की हवालात व कार्यालय को बंद कर पूरी तरह से सेनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें