फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के पोस्टर फाड़े, सिनेमा घर में आग लगाने वाले को एक लाख के इनाम की घोषणा

Wed, 24 Jan 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फिल्‍म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करते हुए निर्देशक संजय लीला भंसाली का जानसठ तिराहे पर पुतला फूंका। साथ ही एलान किया कि जिस सिनेमाघर या मॉल मेें इस फिल्म का प्रसारण होगा, उसमें आग लगाने वाले को क्षत्रिय समाज उसे एक लाख रुपये का इनाम देगा।
विज्ञापन


मंगलवार को जानसठ तिराहे पर क्षत्रिय समाज के युवाओं ने पद्मावत फिल्म के रिलीज करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र संघ अध्यक्ष ठाकुर विनोद ने कहा कि ऐसी फिल्म देश में नहीं लगनी चाहिए, जिसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई हो।

क्षत्रिय समाज इस फिल्म का पुरजोर विरोध करता है। चेतावनी देते हुए कहा कि जो सिनेमाघर या मॉल मालिक पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन करेंगे, वे पहले इंश्योरेंस करा लें। उन सिनेमाघरों और मॉल में कुछ भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


सिनेमाघर मालिक इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। युवाओं ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। साथ ही एलान किया कि जिस सिनेमाघर या मॉल मेें इस फिल्म का प्रसारण होगा, उसमें आग लगाने वाले को क्षत्रिय समाज उसे लाख रुपये का इनाम देगा।

इस दौरान ठाकुर सुधीश पुंडीर, ठाकुर राजीव चौहान, सोनू उपाध्याय, मोहित धारीवाल, सौरभ सोम, प्रशांत राणा, अभिषेक राजपूत, निखिल शर्मा, रामभूल चौहान, अभिषेक कुशवाह, अमित चौहान, मोती चौहान, निक्की, शक्ति चौहान, अमरीश सोम, शिवम चौहान, गौरव, शिवम, वैभव, राहुल कुशवाह, गौरव, विवेक आदि शामिल रहे। उधर, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पद्मावत फिल्म नगर के किसी सिनेमाघर में लगने की सूचना नहीं है, अगर किसी सिनेमाघर में इस फिल्म का प्रसारण होगा, वहां पर पुलिस बल तनात किया जाएगा।

माया पैलेस में हंगामा कर पोस्टर फाड़े, ग्रांड प्लाजा पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को रोकने को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने माया पैलेस पर हंगामा करते हुए पोस्टर फाड़े। ग्रांड प्लाजा पर हंगामे के बाद फिल्म का प्रदर्शन रोका गया। डीएम ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया गया। 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को रोकने को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर माया पैलेस पर जमकर हंगामा किया। माया पैलेस में फिल्म के पोस्टर फाड डाले। दरवाजों में तोड़फोड़ की। इसके बाद ये लोग सीधे डीएम ऑफिस पर पहुंचे।

डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन दिया गया। यहां से ये कार्यकर्ता सीधे भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा पहुंचे। ग्रांड प्लाजा पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया। प्लाजा का गेट बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म का प्रदर्शन रोकने को जमकर नारेबाजी की।

तनाव को देखते हुए ग्रांड प्लाजा मॉल के मैनेजर ने प्रदर्शनकारियों की बीच आकर आश्वासन दिया कि उनके यहां से सभी पोस्टर उतरवा दिए गए हैं। फिल्म नहीं चलाई जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर पुलिस प्रदर्शन कारियों के पीछे लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें