फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सत्र 2013-14 में बीएड कोर्स में सीधा प्रवेश पाने वाले करीब 15 हजार विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार है। मामला कोर्ट में होने के कारण यूनिवर्सिटी परिणाम जारी नहीं कर सका है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने आंदोलन की तैयारी की है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं से विद्यार्थी वंचित हैं।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2013-14 में बीएड कोर्स में छात्र-छात्राओं को सीधे प्रवेश का मौका मिला था। जिनकी काउंसिलिंग नहीं की गई थी। ऐसे में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में भी बड़े पैमाने पर एडमिशन लिए गए थे। बाद में मामला फंसा तो कुछ छात्र कोर्ट चले गए। जिसके चलते कोर्ट ने सीधे प्रवेश पाने वाले छात्रों को अवैध घोषित कर दिया। फिर से इस मामले में कई जिलों के छात्र-छात्राएं कोर्ट तक पहुंच गए, तभी से लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। सहारनपुर मंडल और मेरठ मंडल में करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल का इंतजार है। चार साल से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों में आक्रोश बढ़ गया है। इसको लेकर छात्रों ने 24 जनवरी को बड़े स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी की है। सोमवार को छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और यूनिवर्सिटी से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें