फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: आमने-सामने आए दो पक्ष के लोग, जमकर हुआ थरवाप, कई लोग गायल

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर पथराव भी हुआ। वहीं पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में राशन की दुकान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में कई घायल हो गए। राशन डीलर का चुनाव भी स्थगित हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को शांति भंग में जेल भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में राशन की दुकान आवंटन के लिए चुनाव होना था। राशन की दुकान के लिए संगीता पत्नी देवेंद्र और महकार दो अलग-अलग दावेदार थे। ग्राम सचिव पुष्पेंद्र कुमार और एडीओ बुढ़ाना चुनाव के लिए गांव पहुंचे, लेकिन इसी बीच दोनों पक्ष के लोग चुनाव के स्थान को लेकर आपस में भीड़ गए। एक पक्ष के लोग प्राइमरी स्कूल नं-1 में चुनाव के पक्ष में थे, जबकि दूसरे पक्ष प्राइमरी स्कूल नं -2 में चुनाव कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव में बीच बचाव करने के प्रयास में ग्राम चौकीदार फारुख, हसरत, आमिर, आस मौहम्मद, इरफान को चोटें आईं। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्ष के लोगों को किसी तरह शांत कराया।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन


चुनाव कराने आए कर्मचारियों ने झगड़ा होता देख चुनावको स्थगित कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिसबल के पहुंचने पर पुलिस ने वहां झगड़ा कर रहे एक पक्ष के हसरत, नईम और आस मौहम्मद और दूसरे पक्ष के जुल्फकार, गय्यूर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से सात लोगों को नामजद करते हुए 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए पाँच लोगों हसरत, नईम, आस मौहम्मद, जुल्फकार एवं गय्यूर को शांति भंग में जेल भेजा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें