फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक और परिचालकों के बीच मारपीट

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मोरना चीनी ​​मिल के पास सड़क पर आपस में मारपीट करते बस ड्राइवर और कंडक्टर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के बाहर दो प्राइवेट यात्री बसों के चालक परिचालक व हेल्पर में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दो बसों के चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मुजफ्फरनगर से एक बस शुकतीर्थ और दूसरी खतौली जा रही थी। जट मुझेडा से आगे दोनों बसों में एक दूसरे से आगे बस निकालने को लेकर बस की दौड़ शुरू हो गई। जिसमें सवारियों में चीख पुकार मच गई। मोरना शुगर मिल के बाहर एक बस चालक ने गाड़ी ओवरटेक करके उसके आगे लगा दी। जिसके बाद दोनों चालक बसों से नीचे सड़क पर उतर आए और गाली गलौज शुरू हो गई और मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों बसों के चालकों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि चालक फरमान व मोनू को हिरासत में ले लिया गया है।

मुजफ्फरनगर : मोरना चीनी मिल के पास सड़क पर आपस में मारपीट करते बस ड्राइवर और कंडक्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें