जिला कारागार में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाए दस दिवसीय शिविर में 700 से ज्यादा बंदियों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।
जिला कारागार में दस दिन से यह शिविर चल रहा था। शिविर का समापन शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने किया। जरूरतमंद बंदियों को चश्मे भी वितरित किए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी बंदियों को स्वस्थ रखने के बारे में टिप्स दिए गए। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को मुख्य चिकित्साधिकारी ने समय समय पर बंदियों की जांच पड़ताल कराने के लिए शिविर का आयोजन कराने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिला अस्पताल से आए डाक्टरों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 14 बंदी-टीबी, 35 शुगर, 10 हार्ट, आठ एचआईवी, 22 हेपेटाइटिस बी व सी, एक कैंसर, 45 ब्लडप्रेशर, 156 बलगम परीक्षण, 257 आंखों का परीक्षण, 116 उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एवं उच्च चिकित्सा संस्थान भेजे गए। 120 बंदी की रक्त जांच कराई गई। मौके पर जेल चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, उप जेलर कैलाश नारायण शुक्ला, लक्ष्मी देवी, फार्मेसिस्ट शैलेंद्र कुमार राही एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।