फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के 100 ट्रांसफार्मर के चारों और लगाई जाएगी बाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। शहर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर से दुर्घटनाओं की आशंका पैदा हो रही है। नगर पालिका की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर ट्रांसफार्मर के चारों ओर एचडीएचएमआर शीट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। शुरुआत में 100 ट्रांसफार्मर के चारों ओर यह शीट लगाई जाएगी। जिससे लोगों को करंट से बचाया जा सके।
शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। बरसात के दिनों में अक्सर ट्रांसफार्मर से करंट उतर आने के कारण दुर्घटना की आशंका रहती है। ऐसे हालात को टालने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 100 ट्रांसफार्मर के चारों ओर एचडीएचएमआर (हाई डेंसिटी हाई मॉइस्चर रेसिस्टेंट) शीट लगवाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए नगर पालिका निर्माण विभाग ने 1.84 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेपाल सिंह का कहना है कि बोर्ड में प्रस्ताव पास हो चुका है। टेंडर निकाल कर एचडीएचएमआर शीट लगवाना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एटूजेड कॉलोनी में स्थापित होगा ओपन जिम

नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से शहर की एटूजेड कॉलोनी में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए आठ लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बताया कि पालिका निर्माण विभाग की ओर से पेचवर्क का भी बजट तैयार कराया गया है। सड़क मरम्मत पर छह लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें