फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन दिन बाद पकड़ में आया एचटी लाइन में फॉल्ट का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन से सुबह के समय एक ही स्थान पर हो रहे विद्युत फॉल्ट से परेशान ऊर्जा निगम कर्मियों को आखिरकार समाधान मिल गया। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता के साथ ऊर्जा निगम की टीम ने फॉल्ट की वजह पता चलने पर सफेदा के 80 पेड़ों की छंटाई कराई।
शहर के तीन बिजलीघरों को बधाई कलां बिजलीघर से सप्लाई मिल रही है। पिछले तीन दिन से सुबह के समय अचानक फॉल्ट के कारण रामलीला टिल्ला, न्याजूपुरा और मिमलाना रोड क्षेत्र की बिजली गुल हो रही थी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सागर लाल के निर्देशन में तकनीकी विशेषज्ञ एवं मरम्मत गैंग रामलीला टिल्ला से आगे खेतों में पहुंची और किसानों से जानकारी ली। 20 से अधिक कर्मचारियों को लाइन के नीचे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़ाकर हालात का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि सुबह के समय जैसे ही हवा चली तो बिजली के तारों से आवाज आने लगी। निगम कर्मचारियों देखा कि सफेदा के ऊंचे पेड़ की टहनियां एचटी लाइन से टकराने के कारण समस्या हो रही थी। पेड़ों की डालियां हवा चलने पर तारों से टकराने के कारण फॉल्ट होता है। किसानों के विरोध के बावजूद पेड़ों की छंटाई कराई गई, इससे फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू की गई। प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें