फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला बैंककर्मी के घर में आग लगी, स्कूटर, शादी का सामान जला

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला केवलपुरी में मकान में लगी आग से जली स्कूटी। स्त्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला केवलपुरी में एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के दौरान कमरे में फंसे बच्चों को दमकल विभाग टीम ने सुरक्षित निकाल कर आग को बुझाया। आग से एक स्कूटर और बेटी की शादी के लिए रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी संगीता देवी केवलपुरी में बेटी खूशबू, बेटे कृष्णा, मानिक के साथ रहती है। उनके घर में ऊपरी मंजिल पर उनके देवर मनोज कुमार परिवार के साथ रहते है। शनिवार रात में दोनों परिवार अपने घर में सो रहे थे। रात में लगभग तीन बजे संगीता देवी के घर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन घर के अंंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे, धुआं पहुंचने पर आग का पता लगा। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी शशांक पाल, मनोज कुमार व अन्य एकत्र हो गए। महिला ने अपने घर के गेट की चॉबी किसी तरह बाहर फेंक दी। तब गेट खोलकर पड़ोसी अंदर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू करते हुए शशांक पाल ने पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी सीढ़ी लगाकर घर केे अंदर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला।
घर तक नही पहुंच सके पानी से लदे टेंकर
दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया कि घर गली के अंदर था। वहां तक पानी के लदे उनके टेंकर नही जा पाए थे। पांच पाइप जोड़ कर मौके तक पहुंचा गया। इसके बाद दो घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग में लाखों का नुकसान हुआ है। घर में रखा सिलेंडर ने आग नहीं पकड़ी वरना बड़ी घटना हो जाती।

शहर के मोहल्ला केवलपुरी में मकान में लगी आग से जली स्कूटी। स्त्रोत वीडियो ग्रैब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें