फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमडेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली में अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की कर्मभूमि छपरौली में 12 सितंबर को चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा में जिले के किसान बड़ी संख्या में जाएंगे। रालोद ने 200 बसों की व्यवस्था की है। कार्यकर्ता तैयारियों को लेकर दिनरात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रालोद ने 12 सितंबर को छपरौली में चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की है। कोरोना महामारी के बीच चौधरी अजित सिंह का निधन हो जाने के बाद अभी तक उनकी कोई श्रद्धांजलि सभा नहीं हो पाई थी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को इस अवसर पर राजनीतिक तौर पर सर्वसमाज किसान मजदूर प्रतिनिधियों की ओर से चौधरी की पगड़ी बांधी जाएगी। जिले के किसान इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। रालोद कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, युवा अध्यक्ष विदित मलिक, विकास कादियान, जगपाल, सत्यवीर वर्मा, ओंकार बालियान, आदेश तोमर आदि जिले से किसानों के छपरौली पहुंचने की व्यवस्था में लगे हैं। गांव-गांव सम्पर्क करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें