फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को चाहिए उनका हक : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को चाहिए उनका हक : नरेश टिकैत
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को उनका हक चाहिए। पिछले साल के गन्ने का बकाया भुगतान भी किसानों को नहीं मिला है। सरकार को किसानों के हित में और अधिक सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचा। भौराकलां से पूर्व प्रधान सोमपाल प्रधान एवं सिसौली से राजीव बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने गाजीपुर बॉर्डर पर धरने में शिरकत की और समर्थन दिया। नरेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनना चाहिए और किसानों की अन्य समस्याओं का भी समाधान होना चाहिए। 365 दिन और 700 से अधिक किसानों की शहादत पर भी सरकार को कुछ बोलना चाहिए। इन किसानों के परिवारों की मदद की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें