फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवालय बिलासपुर में भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव का विरोध करते किसान। स्रोत-स्वयं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आवास विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण योजना का विरोध हो रहा है। परिषद की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद से करीब छह गांव के किसान आंदोलन की मुद्रा में हैं। सोमवार को किसानों ने एकत्र होकर बैठक की। उनकी ओर से अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। निर्णय लिया कि कानून और लोक तांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए एक इंच भूमि भी नहीं लेने दी जाएगी।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से शहर से सटे गांव शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की 280 हेक्टेयर भूमि में नई आवासीय कॉलोनी बसाए जाने का खाका खींचा जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद किसान परेशान हैं। सोमवार को बिलासपुर ग्राम पंचायत भवन में किसानों की बैठक हुई।
दावा किया गया कि कॉलाेनी के लिए बिलासपुर, शेरनगर, धंधेड़ा, कुकड़ा और अलमासपुर एवं सरवट के किसानों की भूमि ली जा रही है। इन गांव के किसानों ने बैठक में घोषणा की कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी परिस्थिति में, किसी भी कीमत पर सरकार या किसी भी संस्था को नहीं देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनकी कृषि भूमि आजीविका का प्रमुख साधन है। कानून और लोकतांत्रिक तरीके से प्रस्ताव का जोरदार विरोध होगा। वेदपाल, राजेंद्रपाल, दिनेश, विकास, इलमचंद, ऋषभ पाल, ओमवीर खुर्रम एड. आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें