मोरना मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : KHATAULI
किसानों का गन्ना केंद्र लगवाने के लिए धरना
मोरना। मोरना मिल परिसर मेें गांव चौरावाला के किसानों ने गांव में गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मिल अधिकारियों व किसानों के बीच वार्ता और आश्वासन के बाद घंटों बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
गन्ना विभाग की लापरवाही से नाराज गांव चौरावाला निवासी किसान बाबू खां, सुंदर प्रधान, बिटटू प्रधान, सवेंद्र, गुड्डू, मोहम्मद नजर, सुभाष विक्की, मोहसीन, भारतवीर, वैभव, बत्तू प्रधान, नावेद आदि किसानों ने गांव में टिकौला मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने और गन्ना सट्टे की पर्ची को भेजने की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर मोरना मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस पर मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक, सीडीओ संजय कुमार, सीओ अवधेश कुमार, इडीपी मुकेश वर्मा आदि अधिकारियों ने किसानों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने किसानों की मांग पर एक दिन गांव बेहड़ा सादात और दूसरे दिन चौरावाला के किसानों की पर्चियों पर तोल कराए जाने की मांग के चलते 50 हजार क्विंटल गन्ने की तोल कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, ककरौली गन्ना तौल सेंटर पर भी 10 हजार क्विंटल तोल कराया जाएगा।