फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड नहीं बना तो नौकरी भी चली जाएगी : मंडलायुक्त

विज्ञापन
खतौली तहसील में जनता की समस्याओं को सुनते मंडलायुक्त, डीआईजी व डीएम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड नहीं बना तो नौकरी भी चली जाएगी : मंडलायुक्त
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते हुए मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार ने नगर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर और डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने पर पालिका ईओ पर भड़क गए। उन्होंने ईओ को चेताया कि अगर कूड़ा निस्तारण करने को डंपिंग ग्राउंड नहीं बना, तो उनकी नौकरी भी जा सकती है। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 71 शिकायतों में मात्र तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजा गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि लंबित शिकायतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायत का निस्तारण मौके पर पहुंच कर होना चाहिए, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद ईओ मनोज यादव से कहा कि नगर में सड़क के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। स्कूल व कालेज और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के लगे ढेरों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईओ को आड़े हाथों लेते हुए शीघ्र ही डंपिंग ग्राउंड की भूमि लेकर कूड़े का निस्तारण कराने, नगर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी से शुगर मिलों द्वारा किए जा रहे गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी ली। इस बारे में डीएम सेल्वा कुमारी जे से भी वार्ता की। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय, नगर तथा विद्यालयों में निरीक्षण कर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र कुमार, डीएम सेल्वा कुमार जे, एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, एसीएमओ डा. शरण सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें