भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान लॉकडाउन के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग प्वाइंट बनाकर रणनीति तैयार की गई है। बुढ़ाना ब्लॉक में दो प्वाइंट बनाए गए हैं। किसान गांधीवादी तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं।
समस्याओं का समाधान निकालना बेहद जरूरी है। खेती वर्तमान में किसानों के लिए घाटे का सौदा है। सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसान की आय घट गई है। किसान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
मुजफ्फरनगर में यहां धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
- ब्लॉक खतौली में नावला कोठी
- ब्लॉक जानसठ में खतौली तिराहा
- मोरना ब्लॉक में भोपा पुल
- चरथावल ब्लॉक में नहर पर
- पुरकाजी ब्लॉक में फलौदा कट
- शाहपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर
- बुढ़ाना में बायवाला चौकी व फुगाना
- सदर ब्लॉक में बागोवाली चौराहा
- बघरा ब्लॉक में जागाहेड़ी टोल पर
यह रखे गए हैं मुद्दे
बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, लखीमपुर खीरी के साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने, 736 किसान परिवारों के लिए सिंधू बॉर्डर पर स्मारक बनाने, किसान परिवानों को मुआवजा व पुनर्वास की मांग रखी गई है।
इनका भी समर्थन
औद्योगिक क्षेत्रीय हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघ के अलावा किसान-मजदूरों से समर्थन मांगा गया है। दावा किया गया है हड़ताल में ट्रांसपोर्टर भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ रहेंगे।