फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत का बड़ा बयान: किसानों की मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन में शामिल होगी भाकियू, जयंत को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 15 Feb 2024 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Kisan Andolan : किसान आंदोलन को लेकर नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांग पूरी नहीं की तो भाकियू आंदोलन में भाग लेगी। वहीं, चौधरी जयंत को लेकर यह बात कही है।
विज्ञापन
नरेश टिकैत के साथ अन्य किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं की तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे। किसान आंदोलन को लेकर 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली पंचायत में रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने दोबारा से कहा कि राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए इसका पता नहीं चलता है। कल तक सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले चौधरी जयंत ने अब भाजपा से गठबंधन कर लिया।

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को बागपत के कासिमपुर खेडी गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार अपने वादों से मुकर गई है। किसानों को अपने हक के लिए फिर से आंदोलन करना पड़ रहा है।

उन्होने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो भाकियू भी आंदोलन में भाग लेगी। उन्होंने शुक्रवार को भारत बंद में सहयोग करने का आह्वान किया। 17 फरवरी को सिसौली में पंचायत की जाएगी। इसमें विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।



यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह किसानों के साथ सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। लेकिन आज उनके साथ गठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत को सरकार के साथ गठबंधन करने से पहले सलाह मशवरा करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें