फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से खुशहाल हुआ किसान : चाहर

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते सासंद राजकुमार चाहर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करती है। किसान की उन्नति के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। सरकार की नीतियों से किसान खुशहाल हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन पर गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन वृंदावन गार्डन में हुआ। मुख्य वक्ता सांसद चाहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11.30 करोड़ किसान परिवारों को 1.82 लाख करोड़ से अधिक राशि दी है। नीम कोटेड यूरिया की पहल से कालाबाजारी रोकी गई, एमएसपी पर रबी व खरीफ फसल की रिकॉर्ड खरीदी गई। किसानों की खुशहाली का रास्ता खुला है।
श्रीराम मंदिर का निर्माण, श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम नवीकरण किया, अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का एकीकरण किया, नागरिकता संशोधन कानून को लागू किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प किया था कि सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ गरीब व पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री दिन-रात एक कर सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रहे है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 122 करोड़ आवास स्वीकृत किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन ने किया।
मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, रामकुमार सहरावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, अमित चौधरी, राकेश आडवाणी, राजीव सिंह, शरद शर्मा और जिला मंत्री वैभव त्यागी मौजूद रहे।
किसानों के सम्मान के लिए कार्य कर रही भाजपा : चाहर
मुजफ्फरनगर। राजकुमार चाहर ने कहा कि सरकार किसानों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। सरकुलर रोड स्थित भाजपा नेता सुभाष चौधरी के आवास पर चाहर और प्रदेश सरकार की मंत्री रंजना तिवारी का अभिनंदन किया। सुभाष चौधरी ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट किया। मौके पर किसान नेता अशोक बालियान, दल सिंह वर्मा, श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, भाजपा नेता राजू अहलावत मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें