फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत ने क्षेत्र में भरा जोश

विज्ञापन
बुढ़ाना में गठवाला खाप के गांव फुगाना से दिल्ली की ओर रवाना हुआ ग्रामीणों का काफिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान महापंचायत ने किसानों में भरा जोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर धरने पर बैठे पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के रोने का वीडियो वायरल होने तथा महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने तहसील क्षेत्र के देहात में किसानों और युवाओं में जोश भर दिया है। कई स्थानों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर गाजीपुर धरने की ओर रवाना हुए। गठवाला खाप के गांव फुगाना से किसान ट्रैक्टर ट्राली से धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए। गांव जौला लोई तथा भाकियू कार्यालय बुढ़ाना से भी किसानों के जत्थे गाजीपुर धरने की और रवाना हुए।
विज्ञापन

फुगाना गांव की बैठक में पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह, चौ. मुकेश मलिक, मनोज शर्मा, राजकुमार, संजीव धीमान, राजेंद्र मलिक, पिंटू, कुलदीप मलिक, निरंजन सिंह, रामकिशन और राजीव आदि मौजूद रहे। भाकियू के बुढ़ाना कार्यालय पर हुई मीटिंग के बाद क्षेत्र के कई गांवों के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर से भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए। इस मौके पर आस मोहम्मद, शकील, रिफाकत, प्रवेज, संदीप, संजय, मोनू, अमित व मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें