फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू की ललकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू की ललकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू ने केंद्र सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी है। किसानों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश में चक्काजाम कर केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ता जिले में दस स्थानों पर मार्गों पर नाकेबंदी करके चक्काजाम करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाकियू ने रणनीति बनाते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
बृहस्पतिवार को महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय में हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेेंद्र मलिक ने बताया कि भाकियू ने चक्काजाम को किसान कर्फ्यू का नाम दिया है। शुक्रवार को जनपद में दस स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। रोहाना, रामपुर चौराहा, फलौदा, बुढ़ाना बायवाला, शाहपुर, नावला कोठी, मोरना तिराहा, मीरापुर मोंटी तिराहा, चरथावल, लालूखेड़ी में चक्काजाम किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों की इस आंदोलन की जिम्मेदारी सौँप दी गई है। शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक चक्काजाम रहेगा। मरीजों, एंबुलेंस को छोड़ कर बाकी किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा। किसान शांतिपूर्वक चक्काजाम करेंगे। चक्काजाम में अन्य किसान संगठनों के साथ व्यापारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाकियू चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में लालूखेड़ी में चक्काजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी आगे आया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने भी कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को चक्काजाम की घोषणा की है। संगठन के आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक नेशनल हाईवे के पचेंडा बाईपास पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें