फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश सोनू सक्का गैंग का सक्रिय सदस्य है और आसिफ हत्याकांड में शामिल था। बदमाश के पास से आसिफ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। उसका एक अन्य साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर रुड़की रोड स्थित शाहबुद्दीनपुर कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आते दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर शाहबुद्दीनपुर की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना मिलते ही एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह के साथ ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान फोर्स के साथ घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। पीछा कर रही पुलिस को देख बदमाश शाहबुद्दीनपुर रोड से रजबहे की पटरी होते हुए मिमलाना रोड की तरफ मुड़ गए, जहां उन्हें घेर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा खेतों में घुसकर फरार होने में सफल रहा। एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अहमद पुत्र अरशद निवासी, सेक्टर-14, थाना सिविल लाइन जनपद सोनीपत के रूप में हुई है। उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल और संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अहमद सोनू सक्का गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो मिमलाना रोड पर 23 अगस्त को हुई आसिफ की हत्या में भी शामिल था। उसके पास से बरामद हुई पिस्टल से ही उसने आसिफ की हत्या किए जाने की जानकारी दी है। वहीं, उसके पास से बरामद बाइक की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हुए बदमाश की पहचान पीन्नू निवासी लद्दावाला के रूप में हुई है। पीन्नू भी आसिफ की हत्या में शामिल था और सोनू सक्का गैंग का सक्रिय बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें