फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन माह से रजबहे में पानी नहीं आने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दी चेतावनी, अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो खबर
भोपा। किसानों ने पर्याप्त पानी की मांग के लिए रजबहे पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि तीन माह से रजबहे में पानी नहीं आ रहा है। ठीक से सफाई भी नहीं हुई। मलपुरा, यूसुफपुर, किशनपुर गांव के किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।
शुक्रवार को मलपुरा के राहुल त्यागी, ओमपाल सिंह, आजाद सिंह, गौरव, रामपाल, यूसुफपुर के रवि, प्रदीप कुमार, विनीत, अरविंद, जोगेंद्र सिंह रजबहे पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी जेई विरेन्द्र सिंह, सींचपाल रोबिन सिंह, देवदत्त, जिलेदार किशन गोपाल भी पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों के सामने भी हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि रजबहे में लगभग तीन माह से पानी नहीं आया है। कभी-कभी थोड़ा बहुत ही पानी देखने को मिलता है, वह भी रजबहे की सही से सफाई नहीं होने के कारण खेतों तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

किसानों को 24 घंटे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि उत्तर दिशा में पांच किलोमीटर दूर रजबहे का गेट टूटा हुआ है, उसे भी ठीक कराया जाएगा। इसके बाद किसान वापस लौट गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें